योगी सरकार का फरमान, फाइलों में बंद है नगर निगम का अभियान, आए दिन होती है दुर्घटनाएं, बेकार होती है अखबार में छपी कथाएं

राजेन्द्र पाण्डेय मुख्य संवाददाता

पवन प्रभात प्रयागराज। योगी सरकार के चलाए गए सड़क चौड़ीकरण के अभियान द्वारा चौड़ी हुई सड़कों में प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर पड़ने वाला कस्बा नैनी नई बाजार स्थित सरगम चौराहे तथा पीडीए रोड के बीचो-बीच प्रतिदिन लगने वाले जाम के झाम में फंसे लोगों के हालात बद से बद्तर हो जाते हैं क्योंकि दोनों चौराहों के बीच प्रतिदिन सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ दुकानदारों, खुमचा ठेलिया लगाने वाले द्वारा इस तरह से कब्जा कर लिया जाता है कि साधन सवारी का आना-जाना तो दुर्लभ हो ही जाता है पैदल चलने वालों की भी दुर्दशा होने में कोई कोर कसर नहीं रह जाती लोग घंटे जाम के झाम में फंसे रह जाते हैं और इन्हीं कब्जेदारों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होना तो आम बात बन चुकी है प्रयागराज से मिर्जापुर जाने वाले मार्ग पर नई बाजार नैनी स्थित सड़क किनारे सब्जी की दुकान अवैध बस स्टैंड और सरगम चौराहे तथा बगल में पीडीए चौराहे पर टेंपो स्टैंड सहित बड़े-बड़े माल और उनके सामानों की हो रहे अवैध पार्किंग की वजह से भीषण जाम की स्थिति प्रतिदिन पैदा होती रहती है लेकिन नगर निगम के अधिकारी लग रहे जाम के झाम से निजात दिलाने में कभी किसी भी प्रकार का सफाई अभियान नहीं चलाते। योगी सरकार का फरमान सफाई अभियान नगर निगम जोन नंबर पांच की फाइलों में दब कर रह जाता है और लोग प्रतिदिन जाम के झाम में फंसकर परेशान होते रहते हैं जबकि योगी सरकार द्वारा फरमान जारी कर कहा गया था कि हादसे को रोकने के लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ पटरी दुकानदारों को चिन्हित कर सुनिश्चित करें कि कोई भी दुकान, खुमचा,ठेलिया, निश्चित स्थान के बाहर दुकान न लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!