पवन प्रभात प्रयागराज। शिकायतकर्ता संतोष कुमार दूबे पुत्र स्मृ० ज्याला प्रसाद नि० लुकमनपुर बीरमपुर थाना सुरियांवा जनपद भदोही द्वारा इकाई में दिये गये प्रार्थना पत्र जिसमें अराजपत्रित लोकसेवक निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर सम्प्रति प्रभारी निरीक्षक थाना बारा, यमुनानगर प्रयागराज द्वारा शिकायतकर्ता के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमे में FR लगाने के एवज में रू0 75,000/- मांगे जाने का आरोप लगाया गया है। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता सन्तोष कुमार दूबे उपरोक्त के द्वारा दिनांक 17.02.2026 को भ्र०नि०सं० इकाई कार्यालय प्रयागराज में दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 18.02.2026 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, थाना/इकाई प्रयागराज की 15 सदस्सीय टीम द्वारा निरी० मृत्युंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में घटनास्थल थाना बारा, यमुनानगर कमिश्नरेट के प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय से शिकायतकर्ता से रू0 75,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए लोकसेवक साक्षीगण व ट्रैप टीम के समक्ष आरोपी विनोद कुमार सोनकर पुत्र स्मृ० राजकुमार सोनकर नि० रसूलगढ़ थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी सम्प्रति प्रभारी निरीक्षक थाना बारा, प्रयागराजको समय करीब 14.40 बजे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए थाना घूरपुर कमिश्नरेट प्रयागराज पर अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। नोट- भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु यदि कोई अराजपत्रित सरकारी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की माँग करता है तो तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के मो0न0 9454402490 या भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ कट्रोल रूम के मो0न0 9454402484 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराये । जिससे प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा सकें ।

