फतेहपुर में चार हजार दंपति फर्जी ले रहे थे किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

पवन प्रभात फतेहपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ अपात्र भी उठा रहे हैं। फैमिली आईडी से चार हजार ऐसे दंपतियों की पुष्टि हुई है, जो विभाग की नजर में फर्जी तरीके से निधि का लाभ पा रहे थे। ऐसे अपात्रों की छटनी के लिए विभाग जुटा है और मृतक किसानों का सत्यापन करा रहा है। विभाग के अनुसार होली पर्व से पूर्व खातों में 23वीं किश्त भेजे जाने की संभावना है। जिले में करीब चार लाख किसान हैं और किसान सम्मान निधि में 3.71 लाख किसान दर्ज हैं। किसानों के बजाए पति और पत्नी दोनो ही योजना का लाभ उठा रहे हैं।फैमिली आईडी से जानकारी होने पर विभाग ने छंटनी करना शुरु कर दिया है। चार हजार से अधिक दंपत्तियों को योजना से दूर करते हुए दिवंगत किसानों की वरासत न होने पर भी लाभ उठाने वालों को खंगाला जा रहा है। साथ ही मृतक किसानों का सत्यापन, ई-केवाईसी कराया जा रहा है। बता दें कि होली पर्व से पूर्व ही 3.27 लाख किसानों के खातों में 23वीं किश्त पहुंचाया जाना है, करीब 41 हजार किसान योजना से दूर हुए है। जिसमें ई-केवाईसी न होने पर भी किसान योजना से वंचित होंगे। हालांकि विभाग द्वारा सत्यापन, ई-केवाईसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। वहीं पात्र किसानों का बैचलॉक प्रक्रिया भी शुरु हो गई है, ताकि पात्र ही लाभांवित हो सके। कृषि रक्षा अधिकारी रंजीत चौरसिया ने बताया कि अपात्रों को योजना से दूर करने का काम हो रहा है। सम्मान निधि की राशि होली से पूर्व ही किसानों के खातों में पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!