प्रभारी मंत्री ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया भूमि पूजन,ग्रामीणों को निःशुल्क मिलेगा शुद्ध पानी

पवन प्रभात फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वाधान में कुसुम्भी गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भूमि पूजन प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने किया। वहीं भाजपा नेता विभाकर शास्त्री के बेटे विराज शास्त्री ने बताया कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ एक महीने में हो जाएगा। इस प्लांट के जरिए पांच हजार लीटर शुद्ध पानी यहां के ग्रामीणों को बिल्कुल मुफ्त मिल सकेगा।विराज शास्त्री ने बताया कि उनका सपना है कि जिले के कई स्थानों पर ऐसे आरओ प्लांट लगवाकर लोगों को शुद्ध पानी पिलाया जा सके। इसके साथ ही उन्होने कहा कि जिले में कई हेल्थ कैंप लगवाकर लोगों को कुशल चिकित्सकों की सलाह के साथ स्वास्थ्य के प्रति लोगों को लाभान्वित कराया जाएगा। उन्होने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन फतेहपुर को एक नया मुकाम देगा। भाजपा नेता विभाकर शास्त्री ने कहा कि उनका बेटा विराज शास्त्री अब फतेहपुर के लिए ही कार्य करेगा। अशुद्ध पानी से कई बीमारियों से लोग ग्रसित हो जाते हैं। जिससे निजात दिलाने के लिए यह प्लांट अलग-अलग स्थानों पर लगवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, अपर्णा सिंह गौतम, राम प्रताप सिंह, सुनीता गुप्ता, शिवा ठाकुर, अमित मिश्रा नीटू, संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!