सीबीएसई दसवीं में फातिमा पब्लिक स्कूल की इंशा फारूकी ने किया टॉप

फतेहपुर। सीबीएसई का दसवीं का रिजल्ट मंगलवार की शाम को आते ही हथगाम कस्बे के फातिमा पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल परिसर में सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इसके लिए अध्यापक और अध्यापिकाओं को भी बधाई दी गई।
बाकरगंज निवासी शाहिद अहमद फारूकी की बेटी इंशा फारूकी ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा हरम उवैस ने 95 फीसदी, आइमा नूर ने 93 फीसदी, सैयदा उम्मे खनसा ने 92 फीसदी, इलमा खान और माही सिंह ने 91 फीसदी, हुरैन अशरफ ने 90 फीसदी, रुमानशा ने 89 फीसदी, हमजा सरफराज ने 89 फीसदी, अव्दुल्लाह नसीर शेख ने 87 फीसदी, आरजू ने 88 फीसदी, उमरा खान ने 85.6 फीसदी, सुमैरा रफीक ने 84.8 फीसदी, सौरव विश्रकर्मा ने मैथ में 92 फीसदी अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि विद्यालय की छात्राओं ने अपनी बुलंदी का परचम फहराया है। 100 छात्र-छात्राओं ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी थी। सभी ने सफलता का परचम फहराया है। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों और स्कूल मैनेजमेंट को दिया। इंशा के सभी भाई बहनों ने भी इसी विद्यालय में पढ़ाई की थी। विद्यालय के प्रबंधक डा. रिजवान अहमद कासमी ने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई पर जोर दिया जाता है। जिस तरह से छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है उसमें सारा योगदान प्रधानाचार्य और अध्यापकों का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!