पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग तेज,हथगाम प्रधान संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, कार्यकाल बढ़ाने की भी मांग

हथगाम/फतेहपुर। हथगाम ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत चुनाव समय पर कराने और वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ग्राम प्रधानो ने संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन हथगाम बीडीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, लेकिन अभी तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसी स्थिति में पंचायतों में फिर से प्रशासक व्यवस्था लागू होने की संभावना बढ़ रही है, जिससे ग्रामीण लोकतंत्र और पंचायतों की स्वायत्त व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।प्रधान संघ ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में प्रशासक व्यवस्था लागू होने पर पंचायतों में कई समस्याएं उत्पन्न हुई थीं और विकास कार्यों की गति भी धीमी पड़ गई थी। ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की मूल इकाई हैं और गांव की जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही विकास योजनाएं पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संचालित होती हैं।संघ ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं: प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएं; यदि किसी कारणवश चुनाव समय पर संभव न हो तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए; और पंचायतों के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखा जाए।
इस दौरान कई ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की मांग का समर्थन किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतें गांव के विकास की रीढ़ हैं और इनके अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।इस मौके पर स
सुरेंद्र कुमार मौर्य,संतोष सिंह, राजेश पाल,रामकृपाल,राजकरन,गायत्री देवी,गीता मौर्य,अजीत सिंह,वीरेंद्र सिंह, समेत कई प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!