नये UDISE कोड प्राप्त करने के लिए विद्यालयों द्वारा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जुलाई

पवन प्रभात प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UDISE पोर्टल पर विद्यालयों का पंजीकरण और डेटा प्रविष्टि अनिवार्य है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों के पास 11 अंको का विशिष्ट UDISE कोड होना अनिवार्य है। जिन विद्यालयों ने अभी तक यह कोड प्राप्त नहीं किया है या डेटा अपडेट नहीं है, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और बोर्ड संबद्धता में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। नये UDISE कोड प्राप्त करने के लिए विद्यालयों द्वारा आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जुलाई, 2026 की शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन फार्म पूर्ण रूप से भरकर जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज के ई०एम०आई०एस० कक्ष में जमा करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में यू-डायस कोड आवंटन हेतु आवेदन फार्म जमा न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय पंजीकृत नहीं होने पर विद्यालय मान्यता प्रत्याहरण की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि बिना यू-डायस कोड आवंटित विद्यालयों में अपने पाल्यों का प्रवेश कदापि न कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!