वन महोत्सव के अवसर पर छात्रों ने रैली निकल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रयागराज। वन महोत्सव के अंतर्गत जिला गंगा समिति, प्रयागराज एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल में पौधारोपण एवं जनजागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से रैली निकल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। तथा सभी छात्रों को पौध वितरित किया गया एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. सुजाता सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक शिवाली,श्रीवास्तव,संगीता बालाजी,रीना श्रीवास्तव,संगीता शर्मा,नेहा मखीजा, स्मिता वर्मा एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!