पवन प्रभात धाता/फतेहपुर
धाता विकासखंड परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा स्वास्थ्य, मक्का विकास कार्यक्रम और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को मोटे अनाज और मक्का जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा देना चाहिए।
गोष्ठी में मृदा प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. प्रेमदान ने मृदा परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। भूमि संरक्षण अधिकारी अमित मिश्रा ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। एडीओ मनोज सिंह ने भी किसानों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई।
गोष्ठी के दौरान बारा घटईपुर गांव के वार्ड नंबर-6 निवासी रतिभान पुत्र जागेश्वर प्रसाद ने राज्य मंत्री को प्रार्थना पत्र देकर गांव की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई मकान गिर गए हैं और रास्तों पर जलभराव हो गया है। साथ ही आरोप लगाया कि दबंग लोगों ने तालाब पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। उन्होंने मामले की जांच और स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की। राज्य मंत्री ने कहा ज़हां भी जल भराव है संबंधित अधिकारियों को सुचना दे अधिकारीयों द्वारा पानी निकाला जाएगा जितना भी सरकार की तरफ से धन आता है यह सब जनता का है
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी डॉ. साधना, खागा संभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ सूरज सरोज, विनय कुमार, सहायक विकास अधिकारी देवेंद्र मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी विनोद यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान नगर राजू सरोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, राकेश भान सिंह, बृजेश सिंह प्रधान , भूपेंद्र सिंह, रामदुलारे पासवान, हिमांशु त्रिपाठी, छोटू परिहार और वीरेंद्र सहित किसान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
